पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • नप ने गोशाला रोड पर स्थानांतरित किया सब्जी मार्केट, वहां बनी शराब दुकान हटाने की मांग

नप ने गोशाला रोड पर स्थानांतरित किया सब्जी मार्केट, वहां बनी शराब दुकान हटाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जो सब्जी मार्केट रानीपुरा में सड़क पर लग रहा था, उसे नगर परिषद ने गोशाला रोड स्थित बस स्टैंड समीप शिफ्ट कर दिया है। शनिवार को सब्जी विक्रेताओं ने दुकानें वहां लगाई। साथ ही सब्जी मार्केट के सामने लगी शराब दुकान हटाने की मांग उठने लगी है।

रानीपुरा की सड़कों पर सब्जी की दुकानें लगने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी, जाम की दिक्कत थी। व्यवस्थाओं का जायजा लेने दो दिन पहले एसडीओपी शशि कैथवास, नगरपरिषद सीएमओ कुलदीप किंशुक ने सब्जी मार्केट का निरीक्षण किया। व्यवस्था सुधारने के लिए नगर परिषद सीएमओ किंशुक ने सब्जी मंडी को बस स्टैंड के पास मैदान शिफ्ट करने की कार्ययोजना बनाई। मैदान में सब्जी विक्रेताओं की जगह तय कर उन्हें दी। शनिवार को सब्जी मार्केट वहां शिफ्ट हो गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्रसिंह सोलंकी ने सब्जी विक्रेताओं को आश्वस्त किया है कि जल्द उन्हें पक्की दुकानें बनाकर दी जाएगी। वार्ड पार्षद शैलेष आंचलिया ने बताया बस स्टैंड रोड पर सब्जी मार्केट के साथ ओखाबावजी का मंदिर, स्कूल आदि बने हैं। सुविधा की दृष्टि से शराब की दुकान हटाएं जाने की मांग की।

रानीपुरा में दुकानें लगने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी, जाम की दिक्कत थी

बस स्टैंड के समीप मैदान में लगा सब्जी मार्केट।

रानीपुरा में सीसी रोड का काम शुरू- वार्ड नंबर 11 के पार्षद प्रेमचंद गुप्ता द्वारा कई बार परिषद की बैठक में रोड के संबंध में प्रस्ताव रखा था। रानीपुरा में सब्जी मार्केट संचालित होने के कारण वहां सीसी रोड बनाने का काम शुरू नहीं हो पा रहा था। जो शनिवार को शुरू हो गया है। सीसी रोड बनने से लाेगों को सहुलियत होगी।

35 लाख से बनेगा मार्केट

नगर परिषद सीएमओ कुलदीप किंशुक ने बताया स्थाई सब्जी मार्केट के लिए जगह चाहिए। कलेक्टर की टीएल बैठक में चर्चा हुई है। इसी माह जगह मिलने की उम्मीद है। 35 लाख की कार्ययोजना है। इससे सब्जी मंडी की दुकानें, पानी की टंकी, शौचालय और नाली निर्माण का काम होगा।

जगह देख रहे हैं

आबकारी अधिकारी दिनेश भार्गव ने बताया शराब दुकान हटाने को लेकर पहले आवेदन आए हैं। जगह की तलाश की जा रही है, जगह मिलते ही शिफ्टिंग की कार्रवाई करेंगे।

खबरें और भी हैं...