पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • छेड़खानी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो जाम

छेड़खानी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमस | स्कूल जानेवाली लड़कियों के साथ छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया तो अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। वे लोग लाठी-डंडा लेकर घर से निकले और जीटी रोड को जाम कर दिया। घटना बुधवार की सुबह नौ बजे नवगढ़ गांव के पास की है। आक्रोशित लोगों काे शांत करने के लिए बीडीओ अरूण कुमार सिंह और थानाध्यक्ष लाल बहादुर यादव को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अंतत: नामजद एफआईआर दर्ज हुआ तो दो घंटे बाद सड़क जाम हटाया जा सका। पतेड़ और ढिबरा की लड़कियां नवगढ स्कूल में पढ़ने जाती थी। नवगढ़ के कुछ मनचले उनके साथ छेड़खानी करते थे। उबकर बच्चियों ने इसकी शिकायत अभिभावकों से की। दो दिन पहले इसकी लिखित शिकायत आमस थाना से की गई।

खबरें और भी हैं...