विभागीय अनदेखी के कारण आमस में स्थित प्रथम वर्गीय पशु अस्पताल कि स्थिति बेहद खराब है। यहां के अस्पताल की पूरी जिम्मेवारी एक पशुधन सहायक के उपर है। इस अस्पताल में डॉक्टर, प्यून, नाइट गार्ड सहित अन्य पद भी खाली हैं। शेरघाटी अस्पताल में पदस्थापित डॉ. रंजीत प्रसाद सिन्हा यहां प्रभारी के तौर पर हैं। वे सप्ताह में केवल एक दिन बुधवार को आते हैं। उनकी ड्यूटी शेरघाटी के अलावा कचौड़ी, भरौधां व आमस में है। इस कारण आसपास के ग्रामिणों को पशु इलाज के लिए चण्डीस्थान, मदनपुर व खिरियावां जाना पड़ता है। डॉ रंजीत प्रसाद सिन्हा ने कहा कि प्रभार होने के कारण अस्पतालों में भी सप्ताह के अलग-अलग दिन जाना होता है।