पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बार कौंसिल पंजाब व हरियाणा ने युवा वकील नवदीप सिंह को कोआप्ट मैंबर नियुक्त किया

बार कौंसिल पंजाब व हरियाणा ने युवा वकील नवदीप सिंह को कोआप्ट मैंबर नियुक्त किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| आनंदपुर सािहब

बार कौंसिल पंजाब व हरियाणा चंडीगढ़ द्वारा आनंदपुर साहिब बार कौंसिल के युवा वकील नवदीप सिंह हीरा को बार कौंसिल पंजाब व हरियाणा का कोआप्ट मैंबर नियुक्त किया गया। गत कल बार कौंसिल चंडीगढ़ में चेयरमैन वजिंदर सिंह अलाहवत व डिसिप्लिन कमेटी के चेयरमैन प्रताप सिंह की हाजिरी में एडवोकेट हीरा को सम्मान चिन्ह व नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपनी इस अहम नियुक्ति के लिए एडवोकेट नवदीप सिंह हीरा ने यहां बार कौंसिल चंडीगढ़ का धन्यवाद किया वहीं भरोसा दिया कि इस जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। इस मौके बार एसोसिएशन आनंदपुर साहिब के वाईस अध्यक्ष जगदीप सिंह बैंस, विशाल सैनी, महेश पूरी, उमेश बैंस, अरूण कौशल, जसप्रीत सिंह, कमल राणा, जतिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, प्रभजोत सिंह, जगदीप सिंह मिन्हास, रमन कनौजिया, जगवंत सिंह मीयांपुरी, होशियार सिंह लोंगिया, चंडीगढ़ हाईकोर्ट से एडवोकेट विशाल महिरा, बलजिंदर सिंह भाना, विनीत शर्मा, रोपड़ बार कौंसिल व एडवोकेट चेतन शर्मा, सिमरनजीत सिंह हीरा, रणवीर सिंह गिल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...