भास्कर संवाददाता| आनंदपुर सािहब
गत दिन आनंदपुर साहिब के निकटवर्ती गांव अगमपुर में पीर बाबा लखदाता जी के दरबार में गद्दीनशीन बाबा अविनाश जी के नेतृत्व में 14वीं महफिल पीरां दी व वार्षिक भंडारा धूमधाम से करवाया गया। जिसमें पंजाब के प्रसिद्ध गायक परमजीत पम्मी, जसपाल राणा, बल्ल साउपुरीया, राज खोसला, आलम जसदीप सिंह, कव्वाल इमरान कादरी (मलेरकोटला), रफी मोहम्मद (राड़ा साहिब), बी.एस. धीमान, अमृत कौर गीत, अमित सरूर की तरफ से पीर बाबा लखदाता जी की अपार महिमा का गुणगान किया गया। इस दौरान आनंदपुर साहिब के प्रसिद्ध एंकर संदीप भारद्वाज ने अपने शायराना अंदाज में हजरत बाबा बुल्ले शाह जी के कलाम पर सूफियाना शायरी सुना कर पंडाल में बैठी संगत को मंत्रमुग्ध किया गया। इस मौके संगत को आशीर्वाद देने के लिए गांव रामपुर साहनी नजदीक नंगल डैम से देवा जी तथा बाबा मौजी साध जी विशेष रूप से उपस्थित हुए। जिनका बाबा अविनाश जी द्वारा स्वागत किया गया। धार्मिक समागम से एक दिन पहले गांव में पीरों की जागो भी निकाली गई। जिसमें क्षेत्र की संगत ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। समागम दौरान प्रबंधकों की तरफ से संगत के लिए भंडारे का भी विशेष प्रबंध किया गया। इस मौके सौरव शर्मा, जगजीत सिंह विर्दी, अमरजीत, बांका, जरनैल खान, गोपाल शर्मा, पांच पीरी दरबार सुहेला घोड़ा के सेवक सोनू, महेंद्रपाल, टोनी राणा और शहर के अन्य गणमान्य भी भारी संख्या में उपस्थित थे।
महफिल पीरों की धार्मिक कार्यक्रम में कलाकारों को सम्मानित करते अधिकारी।