भास्कर संवाददाता | नंगल सिटी
गांव रायपुर के पास सुबह करीब 7 बजे टेंपो ट्रैवलर व छोटा हाथी में टक्कर हो जाने के कारण छोटा हाथी के चालक समेत टैंपो ट्रैवलर में सवार 14 लोग जख्मी हो गए। इस संबंधी जानकारी देते थाना इंचार्ज सनी खन्ना ने बताया कि रविवार सुबह नंगल की तरफ से जा रहे टेंपो ट्रैवलर तथा आनंदपुर साहिब की तरफ से आ रहे छोटा हाथी के बीच गांव रायपुर के पास टक्कर हो गई। टक्कर में टेंपो ट्रैवलर में बैठी सवारियों सहित छोटे हाथी के चालक को जख्मी हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल नंगल भेजा गया।
उन्होंने बताया कि टेंपो ट्रैवलर की सभी सवारियों को मामूली चोटें लगी होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई लेकिन छोटे हाथी के चालक के गंभीर जख्मी होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर मुबारिकपुर से सोलन सत्संग के लिए और छोटा हाथी बद्दी से माल लोड कर हिमाचल की तरफ जा रहा था। उन्होंने बताया कि एएसआई बलराम शर्मा की अध्यक्षता में पहुंची टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
क्षतिग्रस्त छोटा हाथी और टेंपो ट्रैवलर। -भास्कर