भास्कर संवाददाता | आनंदपुर साहिब
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में पंजाब की मौजूदा कांग्रेस सरकार का रोल अकाली-भाजपा सरकार जैसा ही है। इन शब्दों का प्रकटावा तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार भाई बलजीत सिंह दादूवाल ने पत्रकारों के साथ बातचीत दौरान किया।
भाई बलजीत सिंह आनंदपुर साहिब में डेरा बाबा श्री चंद के मुख्य प्रबंधक बाबा सरबजीत सिंह के गृह में एक गुरमति समागम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। भाई दादूवाल ने बातचीत दौरान कहा कि पंथ में बहुत से मुद्दे विवादित है और नए बने प्रचारकों को इन मुद्दे से गुरेज करना चाहिए। भाई दादूवाल ने 1 जून को बरगाड़ी में होने वाली विशाल इकट्ठ संबंधी बताया कि बरगाड़ी में पंथक जत्थेबंदियों के साथ राजसी, गैर-राजसी व अन्य धर्म के लोग भी शामिल होंगे ताकि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बेअदबी के आरोपियों को गिरफ्तार करवाने के लिए कांग्रेस सरकार पर दवाब डाला जा सके। समागम में भाई वस्सण सिंह जफरवाल, यूनाइटिड अकाली दल के अध्यक्ष भाई मोहकम सिंह, भाई ध्यान सिंह मंड, भाई गुरदीप सिंह बठिंडा, परमजीत सिंह जेजेवाली, शिरोमणि कमेटी मेंबर प्रिं. सुरिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
डेरा बाबा श्री चंद जी में संत बलजीत सिंह दादूवाल को सम्मानित करते प्रबंधक।