पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूल दसग्राईं के 113वें स्थापना दिवस पर लोगों को दी लोक भलाई स्कीमों की जानकारी

सरकारी स्कूल दसग्राईं के 113वें स्थापना दिवस पर लोगों को दी लोक भलाई स्कीमों की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| आनंदपुर साहिब

सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में समाजसेवी संगठनों की अहम भूमिका होती है। इन शब्दों का प्रगटावा पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा केपी ने सरकारी हाई स्कूल दसग्राईं में लगाए लोक भलाई स्कीमों के कैंप का उद्घाटन करने के बाद किया। इस मौके उन्होंने स्कूल को 5 लाख रुपए की ग्रांट व पुरातन कुएं की सफाई तथा संभाल के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होेंने कहा कि क्षेत्र के समाजसेवक विधानसभा हलका आनंदपुर साहिब में सरकारी योजनाओं का लाभ लाभपात्रियों तक पहुंचाने के लिए समय समय पर कैंप लगाते हैं, जहां लाभपात्रियों के फार्म भी भरे जा रहे हैं। उन्होंने रमेश चंद्र दसग्राईं की तरफ से लगाए इस लोक भलाई स्कीमों के कैंप का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशंसा की।

इस मौके एसडीएम आनंदपुर साहिब राकेश कुमार गर्ग, तहसीलदार सुरिंदरपाल सिंह, डीईओ(स)हिम्मत सिंह हुंदल, सहायक जिला शिक्षा अफसर सतनाम सिंह, कार्यकारी इंजीनियर एच.एस भट्ठल, रमेश चंद्र दसग्राईं, हरबंस लाल मेहंदली, कमलदेव जोशी, प्रेम सिंह बासोवाल, दसग्राईं के सरपंच कुलदीप सिंह, ब्लॉक समिति मैंबर बीबी फरीदा, नंबरदार अमरजीत सिंह, सरपंच सुच्चा सिंह खटड़ा, प्रदीप कुमार, गुरनाम सिंह, महिंदरपाल सिंह, जैकृष्ण रिंकू, सिकंदर सिंह, पूर्व सरपंच महिंदर सिंह, प्रिंसिपल परमजीत कौर, प्रिंसिपल कुलवंत सिंह बासोवाल, स्टेट एवार्डी लैक्चरार चरनजीत सिंह, प्रिंसिपल राम गोपाल भनूपली, लैक्चरार दया सिंह, जिला कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी कुंदन लाल शर्मा, पवन कुमार नंगली, जीवन कुमार गरा और यूथ क्लबों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

लोक भलाई स्कीमों की जानकारी देने को लगे कैंप का उद्घाटन करते राणा केपी सिंह।

खबरें और भी हैं...