पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट से सरकारी स्कूलों की शिक्षा में हुआ गुणात्मक सुधार : केपी

पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट से सरकारी स्कूलों की शिक्षा में हुआ गुणात्मक सुधार : केपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| आनंदपुर साहिब

पंजाब सरकार की तरफ से शिक्षा में सुधार लाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके फलस्वरूप सरकारी स्कूलोंे की शिक्षा में गुणात्मक सुधार आया है और अध्यापकों में भी बच्चे को और ज्यादा शिक्षित करने की भावना प्रफुल्लित हुई है। इन शब्दों का प्रगटावा पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी सिंह ने गांव खमेड़ा के सरकारी मिडल स्कूल में स्कूल के स्टाफ, प्रबंधकों व गांव के लोगों की तरफ से बनाए गए 180 फुट के बरामदे का उद्घाटन करने मौके किया। उन्होंने कहा कि अब मुकाबलेबाजी के दौर में जब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और स्टाफ में शिक्षा में बढ़िया प्रतिभा प्रदर्शन करने की भावना प्रबल हुई है। जिसके फलस्वरूप सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा हो रहा है। उन्होंने कहा कि निजी विद्यक संस्थाओं से सरकारी विद्यक संस्थाओं में मजबूत बुनियादी ढांचो के साथ अधिक योग्य तथा तजुर्बेकार स्टाफ होता है। इस मौके स्पीकर राणा के.पी सिंह ने स्कूल की मुख्य शिक्षिका स्टेट अवार्डी कष्मा देवी को स्कूल की बढ़िया सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस मौके कमलदेव जोशी, रमेश चंद्र दसग्राईं, हरबंस लाल मेहंदली, प्यारे लाल जसवाल, योगराज खमेड़ा, सरपंच वीना रानी, पंच गुरनैब सिंह, पंच जगत राम, पंच हरबिलास, नरेंद्र कुमार निंदाी, स्कूल स्टाफ के मुकेश कुमार, शमशेर सिंह राणा, प्रदीप कुमार शर्मा, परमिंदर सिंह बराड़, हरभजन सिंह, गुरदीप कौर, रवि शर्मा, पूजा शर्मा, स्कूल प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरोज रानी व उपाध्यक्ष उर्मिला देवी, हरप्रीत कौर, पवन, निहमल और अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

मुख्य शिक्षिका कष्मा देवी का भी सम्मान किया

कष्मा देवी को सम्मानित करते पंजाब विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह।

खबरें और भी हैं...