आनंदपुर साहिब| गंगूवाल में पुरातन शिव मंदिर में भगवान शिव की बड़ी मूर्ति का निर्माण शुरू हो गया है वहीं इसी कांप्लेक्स में शनिदेव मंदिर का निर्माण भी किया जा रहा है। इस बारे में गंगूवाल सरपंच जगदीश चंद पिंकू ने बताया कि यह मंदिर क्षेत्र का बहुत ही पुराना मंदिर है। इसमें बाबा बालक नाथ, माता दुर्गा जी, भगवान शिव तथा राधा कृष्ण से संबंधित बड़ी-बड़ी मूर्तियां लगी हुई हैं। जिनके दर्शनों के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। इसके लिए कमेटी ने भगवान शिव जी की बड़ी मूर्ति बनाने का फैसला किया है। इस मौके पर अध्यक्ष जीके शर्मा, भाग सिंह, महिंदर सिंह, रछपाल सिंह, शक्ति चंद, तिलक राज, साधू राम, ध्यान चंद, सुरिंदर सिंह, मुनी लाल, राम तीर्थ, बिपुल मौजूद थे।