आनंदपुर साहिब | माईटी खालसा इंटरनेशनल स्कूल में माता साहिब कौर की याद को समर्पित मां दिवस मनाया गया। स्कूल में बच्चों ने माताओं को कॉफी मग तोहफे के रूप में दिए। इस समारोह में माताओं को स्पेशल कार्ड बनाकर पोस्ट द्वारा और फोटो फ्रेम तथा वीडियो संदेश बनाकर भी भेजे गए। बच्चों के प्यार को देखकर माताओं ने भावुक होकर बच्चों को आशीर्वाद दिया। समारोह में प्रिं. गगनदीप कौर ने कहा कि मां का रिश्ता अपने बच्चों के लिए बहुत ही खास और गहरा होता है। मां अपने बच्चे के लिए बहुत कुछ करती है जिसका देना बच्चे नहीं चुका सकते। डायरेक्टर अमीतोज सिंह ने विद्यार्थियो को प्यार से समझाया कि हमें अपनी मां का सम्मान करना चाहिए और उनका कहना मानना चाहिए, ऐसा करने से ही हम अच्छे इंसान बन सकते हैं। मां दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अपनी मां के प्रति प्यार और सत्कार की भावना पैदा करने के साथ हीआज के समय में बढ़ रहे वृद्ध आश्रम की संख्या कम करना है। इस मौके पर अमरप्रीत सिंह, रूपाली, अमनदीप कौर, हरप्रीत कौर, जगजीत कौर, दीपिका, प्रवीन कुमारी, पूनम वालिया और स्टाफ उपस्थित था।