पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जल सप्लाई और सेनिटेशन कांट्रैक्ट वर्करों को किया जाए रेगुलर : कपिल

जल सप्लाई और सेनिटेशन कांट्रैक्ट वर्करों को किया जाए रेगुलर : कपिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल सप्लाई व सेनिटेशन कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन की मीटिंग अध्यक्ष कपिल महंदली की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में 11 जून को मलेरकोटला में जल सप्लाई सेनिटेशन विभाग के कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में की जाने वाली रैली पर विचार किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से ओहदेदारों का चुनाव किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष भुपिंदर सिंह लाडी नंगल, महासचिव अमृतवीर सिंह, सीनियर उपाध्यक्ष राम सिंह, उपाध्यक्ष पप्पू सहौड़ा, ज्वाइंट सचिव गुरदियाल सिंह, वित्त सचिव जसवीर सिंह नंगल, प्रैस सचिव रवी मसीह रोपड़, भुपिंदर सिंह आनंदपुर साहिब, हरजीत सिंह, मुख्य सलाहकार मलागर सिंह का चुनाव किया गया। इस मौके पर यूनियन नेता राजीव राणा व जसविंदर कौर ने कहा कि विभाग में पिछले लंबे समय से काम करते मुलाजिमों को रैगुलर किया जाए। उन्होेने कहा कि सरकार की ओर से चुनावों के दौरान किए वायदों को पूरा नहीं किया जा रहा। सरकार की मुलाजिम िवरोधी नीतियों ने मुलाजिमों का जीना दुश्वार कर दिया है। इस महंगाई में उन्हें घर का गुजारा चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होने कहा कि सरकार ठेके पर भर्ती किए मुलािजमों को पहल के आधार पर रेगुलर करे ताकि वे अपना और अपने परिवार का अच्छे तरीके से गुजारा कर सकें। इस मौके पर मक्खन सिंह, हरिकृष्ण, सुरिंदर कुमार, जसपाल सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सहेड़ी, दर्शन सिंह, लखवीर सिंह व अन्य वर्कर उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने कहा कि सरकार उन्हें संघर्ष के रास्ते पर चलने को मजबूर न करें और जल्द से जल्द उनकी मांगों को मानकर उन्हें राहत दे ताकि वे बिना तनाव और परेशानी के अपना काम कर सकें और उनकी जरूरतें भी पूरी हो सकंे।

खबरें और भी हैं...