कच्चे कर्मी पक्का करे सरकार : दर्शन सिंह
भास्कर संवाददाता | आनंदपुर साहिब
पंजाब सबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन जिला रोपड़ की मीटिंग जिला अध्यक्ष दर्शन सिंह बड़वा की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में पंजाब सरकार द्वारा मुलाजिम मांगों जैसे नई पेंशन स्कीम बंद करके पुरानी पेंशन बहाल करना, हर तरह के कच्चे कर्मी पक्के करना आदि पूरा करने का फैसला किया।
उन्होंने कहा कि डीए की किस्तें रिलीज करना, डीए का बकाया जारी करना, पे कमिशन की रिपोर्ट रिलीज करना, प्रोफेशनल टैक्स बंद करना, मिड-डे मील कुक, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स पर उजरत कानून लागू करना आदि मांगें पर धरना किए रवैये के खिलाफ राज्य कमेटी के फैसले अनुसार शाहकोट विधान सभा हलके में किए जा रहे झंडा मार्च में हर ब्लाॅक में हर वर्ग में कम से कम दो-दो गाड़ियां लेकर मुलाजिम शामिल होंगे। इस मौके राज्य नेता मास्टर क्रिपाल सिंह भुट्टों, पीडब्लयूडी के जिला अध्यक्ष बलवीर सैनी, जीटीयू के जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह ससकोर, करम सिंह जेतेवाल, माॅ सुरजीत सिंह मीढ़वा, देनराज नंगल, केवल कृष्ण कोटला, जरनैल सिंह गनूरा, पीडब्लयूडी के जिला चेयरमैन सतपाल ससकोर, महेश कुमार झज्ज, जगतार खमेड़ा, अनिल कपूर, सुरजीत सेखों, राज कुमार, जसविंदर लाला, इकबाल सिंह, चरनजीत सिंह, शिव कुमार, प्रमोद कुमार, मनजीत सिंह, तरसेम भनाम, हरबंस बैंस, गुरचरन सिंह, सोम नाथ, कशमीर सिंह, भुपिंदर सिंह, विजय कुमार, सुभाष कुमार आदि उपस्थित थे।
मीटिंग के दौरान उपस्थिति।