समाज को सेहतमंद रखने में नर्सों का अहम रोल : चरणजीत वालिया
भास्कर संवाददाता | आनंदपुर साहिब
डॉ. दयाल सिंह मेमोरियल स्कूल ऑफ नर्सिंग में ‘फ्लोरेंस नाइटिंगेल’ के जन्म को समर्पित राष्ट्रीय नर्स दिवस का समागम करवाया गया। समागम का उद्घाटन संस्था के चेयरमैन चरणजीत सिंह वालिया, जसविंदर कौर वालिया तथा डायरेक्टर जपनीत कौर वालिया ने शमा रोशन करके किया। इस मौके पर एसएन एडवाइजर मनीशा ने नर्सिंग दिवस संबंधी जानकारी देते मुख्य मेहमानों का स्वागत किया।
चेयरमैन चरणजीत सिंह वालिया ने नर्सिंग छात्राओं को बधाई देते कहा कि समाज को सेहतमंद रखने में नर्स का अहम रोल है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन से प्रेरणा लेेते हमें अपनी जिम्मेदारी सच्चे मन और निष्ठा के साथ निभानी चाहिए। इस दौरान छात्राओं द्वारा प्रश्नावली मुकाबले, हेल्थ टाॅक, स्पॉट पोस्टर मेकिंग, रंगोली, लोक नाच, कविताएं आदि में भाग लिया गया। इस मौके रंगारंग सभ्याचारक प्रोग्राम दौरान, गिद्दा, भंगड़ा व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश नाटक द्वारा छात्राओं ने कलाकारी पेश करके दिया। इनाम बांट समागम में राज्य में पहले स्थान पर आने वाली एएनएम वर्ष दूसरा सरबजीत कौर बेटी गुरदयाल सिंह ने 1245/1400 अंक लेकर राज्य में पहला, जसविंदर कौर बेटी दर्शन सिंह ने 1229/1400 अंक लेकर राज्य में दूसरा, गुरदीप कौर बेटी दिलबाग सिंह एएनएम वर्ष पहला 702/800 प्राप्त करके पंजाब में पहला और शिवानी बानो जीएनएम वर्ष दूसरा ने 603/700 अंक प्राप्त करके पंजाब में तीसरा स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन चरणजीत सिंह वालिया और जसविंदर कौर वालिया ने इन छात्राओं को पढ़ाई में अव्वल रहने पर ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल सरोज शर्मा और टीचिंग स्टाफ तथा छात्रा उपस्थित थे।
नर्सिंग दिवस पर समागम का उद्घाटन करते चेयरमैन चरणजीत सिंह।