भास्कर संवाददाता | आनंदपुर साहिब
भास्कर संवाददाता | आनंदपुर साहिब
बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा संगतपुर के नजदीक रोड पर उगी झाड़ियों में आग लग गई। इसे कलमा चौकी इंचार्ज एएसआई बलबीर सिंह तथा थाना प्रभारी देसराज जो पुलिस मुलाजिमों समेत आनंदपुर साहिब काम के लिए जा रहे थे, ने बुझाया।
विभाग के कर्मचारी हवलदार सुरजीत सिंह, हवलदार सुरेंद्र सिंह, कमलजीत सिंह, प्रितपाल सिंह हाथ में टहनियां लेकर खुद खेतों में उतरे अौर आग पर तुरंत काबू पाया। बता दें कि अगर पुलिस के जवान आग न बुझाते तो यह पास ही नाड़ को लगकर भयानक रूप धारण कर लेती। इस संबंधी सोशल मीडिया पर एक 43 सेकेंड का वीडियो शेयर किया जा रहा है।