खालसा सीसे स्कूल में ली स्कॉलरशिप परीक्षा
आनंदपुर साहिब | एसजीएस खालसा सीसे स्कूल में 11वीं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का स्कॉलरशिप टेस्ट लिया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। स्कूल प्रिंसिपल सुखपाल कौर वालिया ने बताया कि ऐसे टेस्ट पिछले साल से ही शुरू किए हैं। हर साल मई महीने यह टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट में 90 प्रतिशत अंक लेने पर 5000 रुपए, 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने पर 4000 रुपए, 70 से ज्यादा अंक लाने पर 2000 रुपए और 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने पर 1500 रुपए वजीफा मिलेगा। इसी तरह 500 रुपए प्रति विद्यार्थी काॅनसोलेशन इनाम होंगे। इस मौके जसप्रीत सिंह, शरनप्रीत कौर, रोमिल व अमनदीप कौर आदि उपस्थित थे।