गुरमति प्रचार के 14वें साप्ताहिक समागम मौके 212 ने छका अमृत
भास्कर संवाददाता | आनंदपुर साहिब
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल द्वारा शुरू की गुरमति प्रचार लहर का दोआबा जोन का 14वां सप्ताहवारी समागम तख्त श्री केसगढ़ साहिब में हुआ। समागम में जुड़ी संगतों को संबोधित करते तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह ने अपील की कि चल रही गुरमति प्रचार लहर में हो रहे गुरमति समागमों में शिरकत करके ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर लाभ लेने चाहिए। गुरबाणी गुर इतिहास के साथ जुड़ कर अच्छा जीवन व्यतीत करना चाहिए।
इस मौके शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैंबर अमरजीत सिंह चावला व प्रिंसिपल सुरिंदर सिंह ने भी हाजिरी लगवाई और सिख पंथ के महान जरनैल भाई माली सिंह व अली सिंह के गांव सलौदी सिंघां से संगत लेकर आए बाबा गुरमेल सिंह और लोंगोवाल से अमृत की दात प्राप्त करने आए शेर सिंह, गुरपाल सिंह व बाबा कुलवंत सिंह को सिरोपा व सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया। सब ऑफिस तख्त श्री केसगढ़ साहिब के अतिरिक्त डॉ. परमजीत सिंह सरोआ ने सप्ताहवारी समागम में भाग ले रही संगतों, प्रचारक, ढाडी व कविशरी जत्थों का धन्यवाद करते बताया कि आज हुए अमृत संचार मौके 212 प्राणी ने अमृतपात किया। सप्ताहवारी समागम मौके भाई गुरबचन सिंह हजूरी रागी जत्था तख्त श्री केसगढ़ साहिब ने कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। भाई कंवलजीत सिंह गगडेवाल व भाई सतनाम सिंह दर्दी के कविशरी जत्थों द्वारा संगतों के साथ गुर ईतिहास की सांझ डाली। स्टेज सचिव की सेवा प्रचारक रजिंदरपाल सिंह ने भाई पलविंदर सिंह ने बाखूबी निभाई।
इन समागमों में रायकोट के गांव बरमी व जगराओं से भाई गुरचरन सिंह गरेवाल मैंबर शिरोमणि कमेटी की प्रेरणा के साथ संगत पहुंची और शिरोमणि कमेटी के जूनियर उपाध्यक्ष भाई हरपाल सिंह जल्ला की धर्मप|ी बीबी हरपाल कौर जल्ला दो बसें लेकर पहुंचे उनका भी सम्मान किया गया। इस मौके हेड ग्रंथी ज्ञानी फूला सिंह, मैनेजर जसबीर सिंह, दोआबा जोन के इंचार्ज सरबजीत सिंह ढोटीयां, भाई कल्याण सिंह, बलवंत सिंह, रणजोध सिंह, एडवोकेट हरदेव सिंह सूचना अफसर, भूपिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
समागम में संगत लेकर पहुंचे भाई गुरमेल सिंह सलौदी सिंघा का सम्मान किया।