पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हादसे में युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नंगल सिटी| सोमवार रात नंगल आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर एमपी की कोठी के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार जख्मी हो गया। हादसे के बाद पीजीआई ले जाते वक्त रास्ते में ही जख्मी ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी बलवीर कुमार ने बताया कि रिंकू (30) पुत्र शंकर दास वासी डबट बाइक पर गांव जा रहा था कि एमपी की कोठी के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने उसे फेट मार दी। इसके उपरांत उसे जख्मी हालत में बीबीएमबी अस्पताल लाया गया। वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन उक्त युवक ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मामले में अज्ञात वाहन तथा उसके चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...