भाजपा का प्रदेश सचिव बने डाॅ. परमिंदर का नंगल में स्वागत
डाॅ. परमिंदर शर्मा को भाजपा प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पार्टी वर्करों ने नंगल पहुंचने पर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने डाॅ. परमिंदर शर्मा के सचिव बनाने पर लड्डू बांटे। डॉ. परमिंदर शर्मा को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। स्थानीय पार्टी नेताओं ने कहा के डॉ. परमिंदर शर्मा जमीन से जुड़े नेता हैं, उनके प्रदेश सचिव बनाने से प्रदेश समेत हलका श्री आनंदपुर साहिब में पार्टी मजबूत होगी। उन्हें वर्करों की सभी जरूरतों का पता है। शर्मा हलका श्री आनंदपुर साहिब की समस्याओं को केंद्र समक्ष उठाएंगे, जिससे हलका श्री आनंदपुर साहिब समेत नंगल शहर चौतरफा विकास होगा।
पार्टी कार्यकर्ता डॉ. परमिंदर शर्मा को सिरोपा डालकर सम्मानित करते।
2019 चुनावों के लिए अभी से मेहनत करें कार्यकर्ता
डॉ. परमिंदर शर्मा ने सचिव बनाए जाने के लिए केंद्र व प्रदेश के सभी बड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा के भाजपा में सदैव मेहनती कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। हलके के पुराने व मेहनती वर्करों को आगे लाकर उनका पार्टी में बनता मान सम्मान किया जाएगा। विधान सभा चुनावों दौरान उन्होंने जो वादे किए वह सभी केंद्र सरकार के सहयोग के साथ पूरे किए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश की कैप्टन सरकार को फेल सरकार कहा। उन्होंने वर्करों को 2019 चुनावों के लिए अभी से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद| मंडल अध्यक्ष कुलभूषण पुरी, पूर्व सचिव जतिंदर सिंह अठवाल, नगर कौंसिल पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा पिंकी, सीनियर नेता चंद्र कुमार बजाज, प्रदेश युवा अध्यक्ष ठेकेदार हरमनजीत प्रिंस, बीएमएस प्रदेश अध्यक्ष राजेश पस्सीवाल, बीबीएमबी कर्मचारी संघ अध्यक्ष तिलक राजी, महासचिव संजीव शर्मा, पूर्व पार्षद रणजीत लक्की, महेश कालिया, जगदीश चोपड़ा, हरपाल राणा, महिला मंडल अध्यक्ष शीला बाली, जगदीश चोपड़ा, राम प्रकाश द्विेदी, महेंद्र राणा, योगेश पराशर, एडवोकेट राकेश मांरकन, सुशील चोपड़ा, विष्णु प्रभाकर, संदीप वर्मा, पूर्व पार्षद भुपिंद्र भिंदा, धर्म पाल शर्मा, आशा पराशर, जसवीर जस्सी, रजनी, रंजना आदि उपस्थित थे।