सरकारी स्कूल में कैंप में लोगों को किया नशे के खिलाफ जागरूक
नूरपुरबेदी | डेपो के तहत लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता मुहिम प्रोग्राम के तहत एसडीएम आनंदपुर साहिब द्वारा तैनात किए ग्राउंड लेवल ट्रेनरों द्वारा निगरान कमेटियों और गांव में पंच-सरपंच, आंगनबाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स आदि के 100-100 मेंबर्स के क्लस्टर तैयार करवाकर ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दी गई। इसके तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) नूरपुरबेदी में ट्रेनिंग कैंप चल रहे हैं जिसमें जीएलटी मनजीत कुमार शर्मा, गुरमुख सिंह, इंदू रानी ने ट्रेनिंग दी और पुलिस विभाग के तैनात अफसर एएसआई महिंदर सिंह, पीएचजी अवतार सिंह आदि ने कैंप के दौरान अपनी हाजिरी यकीनी बनाई। इस दौरान सभी डेपो ने लोगों को नशे संबंधी जागरूक करने का प्रण लिया।