शिवालिक व्यू पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस मनाया
आनंदपुर साहिब| शिवालिक व्यू पब्लिक स्कूल में माता दिवस मनाया गया। माता दिवस संबंधी करवाए समागम में मानवीय जीवन में मां के रिश्ते की महत्वता को समर्पित नाटक स्कूल के विद्यार्थियों ने खेला। समागम में विद्यार्थियों द्वारा मां दिवस को समर्पित चित्र, भाषण तथा कविताएं पेश की गईं। इस मौके विशेष रूप से पहुंचे स्कूल के डायरेक्टर इकबाल सिंह ने विद्यार्थियों को मां के अनमोल व सबसे निकटतम मानवीय रिश्ते के महत्व संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मां मानव की सबसे पहली अध्यापक और गुरू है। उससे ही हर बच्चा सांसारिक जानकारियां और अन्य चीजें सीखता है। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने संबोधित करते कहा कि मां का बच्चे के जीवन में बहुत ही अहम रोल होता है जिस कारण हर बच्चे को अपनी मां का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर रमनदीप कौर, अंजू बाला, रेखा शर्मा, जतिंदर कौर, आशा रानी, अमनदीप कौर, रजनी बाला, तिवाड़ी और गुरिंदर कौर आदि उपस्थित थे।