15 साल से कम उम्र के बच्चों को लगाए एमआर के टीके
आनंदपुर साहिब| सेहत व परिवार भलाई विभाग पंजाब द्वारा जारी निर्देशों अनुसार शिवालिक व्यू पब्लिक स्कूल में विभाग की टीम द्वारा 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मीजल्स रुबेला के टीके लगाए गए। इस मौके सेहत विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों और उनके पेरेंट्स को संबोधित करते कहा कि सरकार द्वारा जिले से खसरा और रुबेला आदि बीमारियों को खत्म करने के लिए शुरू की टीकाकरण मुहिम पूरी तरह सुरक्षित है तथा लोगों को इस संबंधी अफवाहों से सुचेत होकर बच्चों के टीके लगाने के लिए आगे आना चाहिए तथा सरकार की टीमों को पूरा सहयोग देना चाहिए। इस मौके स्कूल के डायरेक्टर इकबाल सिंह और प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने विभाग की टीम द्वारा बच्चों के टीके लगाने के लिए धन्यवाद किया। सेहत विभाग की टीम ने उक्त टीके लगवाने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी जारी किए।