गैस एजेंसी में ग्राहकों से कैशलेस भुगतान करने की अपील
आनंदपुर साहिब|आंनदपुर साहिब गैस एजेंसी में ग्राहकों को कैशलेस भुगतान के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता सेमिनार लगाया गया। गैस एजेंसी के मालिक जसविंदर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार व हिंदोस्तान पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन के सहयोग से गैस सिलेंडर भुगतान को कैशलेस करने के लिए इस सेमिनार का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी के सभी ड्राइवरों को मशीनें देकर कैश लैस स्कीम की शुरुआत की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सिलेंडर लेते समय अॉनलाइन ही भुगतान करें।