श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में बताया मां का रिश्ता
आनंदपुर साहिब|श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल आनंदपुर साहिब में मदर्स-डे मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल व प्रबंधकीय अधिकारी गुरमिंदर सिंह भुल्लर ने छात्रों को मां के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को बताया कि मां की ममता का मूल्य हम नहीं चुका सकते। उन्होंने छात्रों को हमेशा माता-पिता की आज्ञा का पालन करने व उनकी सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नर्सरी से लेकर दूसरी कक्षा तक अलग-अलग मुकाबले करवाए गए। इसमें छात्रों के लिए कार्ड मेकिंग, बेहतर लंच बाक्स पैक करने का मुकाबला करवाया गया। इस दौरान सेवा सिंह, कैप्टन तरसेम सिंह, सतिंदर कौरआदि मौजूद रहे।