शहीद सिपाही परगन सिंह स्कूल मटौर को भेंट किए पंखे
आनंदपुर साहिब|कुलदीप सिंह द्वारा अपने पिता नंबरदार कर्म सिंह की याद में शहीद सिपाही परगन सिंह सरकारी हाई स्कूल मटौर में पंखे भेंट किए गए। इस दौरान राणा रण बहादुर सिंह अगमपुर और हरमिंदरपाल सिंह मिन्हास ने विशेष रूप से शिरकत की।स्कूल मुखी जसविंदर कौर ढेसी ने कुलदीप सिंह द्वारा किए इस कार्य की सराहना की। इस दौरान गुरजिंदरपाल सिंह गनूरा, इकबाल सिंह, मलकीत सिंह मटौर, रोहित, अमृतपाल सिंह, अमनप्रीत सिंह,जसपाल कौर, गुरदर्शन सिंह,जगपाल सिंह, मनदीप कौर, अमनदीप कौर बंगा, अमनदीप कौर बेला, अमनदीप कौर सुमन, नीलम कौर, लखविंदर कौर आदि मौजूद रहे।