पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गार्जियंस आॅफ गवर्नर ने जनहित की स्कीमों को लेकर की मीटिंग

गार्जियंस आॅफ गवर्नर ने जनहित की स्कीमों को लेकर की मीटिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | नूरपुरबेदी

गार्जियंस आॅफ गवर्नर के पंजाब के चेयरमैन जनरल टी.एस शेरगिल अपनी पुरी टीम (खुशहाली के रक्षकों) के साथ नूरपुरबेदी सन राइज पैलेस में जनहित की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष मीटिंग में पहुंचे। मीटिंग में जनरल टी.एस शेरगिल द्वारा लोगों के बीच जाकर जनहित की समस्याओं को जाना तथा लोगों से जनहित की स्कीमों का फायदा लेने तथा जनहित की स्कीमों को लोगो तक पहुंचाने में अफसरशाही द्वारा की जाती लेट-लतीफी को भी सामने लाने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपने अपने गांवों की स्कीमों में आ रही समस्याएं तथा रुके विकास कार्य को शुरू करवाने के लिए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए सभी विकास कार्य पूरे करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगले साल तक हर गांव में खुशहाली का रक्षक तैनात करने के उद्देश्य को पूरा किया जाएगा और यह संख्या 12 हजार 600 तक पहुंच जाएगी।

इस मौके पंजाब के वाइस चेयरमैन एसपीएस ग्रेवाल, जिला रोपड़ हैड कर्नल एफ.एस देहल, तहसील हैड मैनेजर एम.एस संधू, कैप्टन बलदेव सिंह, बलवीर सिंह, चमन लाल, बीडीपीअो बलवीर सिंह, तहसीलदार अमनदीप चावला, सीडीपीअो नूरपुरबेदी कृष्णा अत्री, सीडीपीअो आनंदपुर साहिब चरणजीत कौर, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर शीला देवी, बलवीर खान, कुलदीप चंद्र ढंड व अन्य समाजसेवी लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...