- Hindi News
- National
- पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट के तहत शिक्षा में होगा गुणात्मक सुधार : दिनेश
पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट के तहत शिक्षा में होगा गुणात्मक सुधार : दिनेश
भास्कर संवाददाता| आनंदपुर साहिब
पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट अधीन रिसोर्स सेंटर में अध्यापकों की चल रही ट्रेनिंग दौरान अध्यापकों के साथ बात करते जिला शिक्षा अफसर (प्राइमरी) दिनेश कुमार ने कहा कि प्री प्राइमरी कक्षाओं को स्कूलों के साथ जोड़ने की अध्यापकों की मांग पूरी होने से शिक्षा में गुणात्मक सुधार होगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 14 नवंबर प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरु की गई थी। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग लेने के बाद जब अध्यापक बच्चों को अपने साथ जोड़ेंगे तो समाज में अध्यापक वर्ग का मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्री प्राइमरी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अफसर रंजना कटियाल, ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अफसर सुदेश हंस, जिला कोआर्डिनेटर रविंदर सिंह ने अपने विचार पेश किये। इस मौके पर अमरजीत कौर, हरप्रीत कौर, गुरचरन सिंह, वरुण कुमार, लिंका रानी, बिक्रम शर्मा, मनजीत सिंह, पवन कुमार, जोगा सिंह, लखविंदर, संजीव कुमार, रवी कुमार,करमजीत सिंह, अवतार सिंह, सुरिंदर कुमार, सुरजीत सिंह, नीलम, गुरप्रीत कौर, अनीता रानी, इकबाल कौर, सुमन लत्ता, रजिंदर कौर, जगमोहन कौर, किरनजोत कौर आदि उपस्थित थे।