पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारी वाहनों के नूरपुरबेदी बुंगा साहिब से गुजरने पर लगी पाबंदी

भारी वाहनों के नूरपुरबेदी-बुंगा साहिब से गुजरने पर लगी पाबंदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी गुरनीत तेज ने नूरपुरबेदी से बुंगा साहिब जाने वाले हैवी ओवरलोड टिप्परों व भारी वाहनों के चलने पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 15 जुलाई तक लागू रहेंगे।

कार्यकारी इंजीनियर, निर्माण मंडल शाखा रोपड़ द्वारा डीसी के ध्यान में लाया गया था कि नूरपुरबेदी-बुंगा साहिब रोड से रोजाना ओवरलोड टिप्पर व भारी गुजरते हैं, जिस कारण सड़क को नुकसान हो रहा है। भारी वाहनों के गुजरने से आम लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। उन्होंने डीसी को बताया था कि यह सड़क छोटे वाहनों के लिए है। इसे देखते हुए हैवी वाहनों व ओवरलोड टिप्परों के इस सड़क से होकर गुजरने पर रोक लगाई गई है।

इसके अलावा डीसी गुरनीत तेज ने काहनपुर खुही, झज्ज चौक-आनंदपुर साहिब सड़क से गिली माइनिंग सामग्री और माइनिंग का तैयार माल लेकर जाने वाले भारी वाहनों के गुजरने पर पाबंदी के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 15 जुलाई तक लागू रहेंगे।

खबरें और भी हैं...