आनंदपुर साहिब| गांव थप्पल के सरकारी मिडल स्कूल में किशोर अवस्था में आने वाले बदलावों के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इसमें माता जीतो जी जच्चा-बच्चा सोसायटी की तरफ से आए अध्यक्ष हरजीत कौर व डिस्पेंसरी कर्मचारी ने किशोर अवस्था में आने वाले बदलावों व समस्याओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उषा रानी, कमलेश रानी, अवतार सिंह, इकबाल सिंह व सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।