किडनी रोग से पीड़ित प्रकाश का पीजीआई में हुआ सफल आॅपरेशन
उच्च रक्त चाप के कारण अपनी दोनों किडनी खोने के बाद एक वर्ष से डायलसिस पर चल रहे करसोग खंड के गवालपुर पंचायत के प्रकाश की किडनियों का सफल प्रत्यारोपण हो गया । आनी कस्बे में एक छोटी सी दुकान से अपना गुजारा करने वाले प्रकाश को अब डायलसिस से मुक्ति मिल गई है । सोमवार को पीजीआई में प्रकाश का किडनी का सफल प्रत्यारोपण होने के बाद अब वह स्वस्थ है और पीजीआई में ही डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में है। गौर रहे कि वराह 2015 में प्रकाश को बीमारी के बाद इलाज के दौरान आईजीएमसी शिमला में बताया कि उसकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी है,जिसका एक मात्र इलाज इनका प्रत्यारोपण है। इसके बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां वह पिछले करीब अढाई सालों से डायलिसिस पर जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा था, लेकिन विडंबना यह थी कि प्रकाश को मिल रही किडनियां मेल नहीं खा रही थी। साथ ही डायलिसिस पर खर्च बहुत होने लगा था। जिस पर बीमार प्रकाश की आनी में सचेत संस्था, व्यापार मंडल सदस्यों सहित कई अन्य समाजसेवी संस्थाओं ने सहायता राशि जुटाना शुरू किया था। जबकि इसी बीच प्रदेश सरकार से भी राहत राशि मूल गयी ।
सफल आपरेशन के बाद प्रकाश