आनी में पोषण अभियान पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
आनी | संतुलित आहार के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को नागरिक चिकित्सालय आनी द्धारा बैठक सभागार में एक दिवसीय पोषण जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। अध्यक्षता संयुक्त रूप से स्वास्थ्य शिक्षक आनी मोहर ंिसह ठाकुर तथा पर्यवेक्षिका आईसीडीएस मंजूला शर्मा ने की। इस शिविर में खंड के समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों ने भाग लिया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षक मोहर ंिसह ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं तथा किशोरियों को संतुलित पोषाहार के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संतुलित आहार से हमारा तन और मन दोनों स्वास्थ्य रह सकते हैं।