पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैहना में मनाया ठिर्शु, आउटर सिराज में मेलों की हुई शुरुआत

बैहना में मनाया ठिर्शु, आउटर सिराज में मेलों की हुई शुरुआत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनी |बाह्य सिराज आनी में साजा वैशाख के बैहना ठिर्शु से ही मेलों की शुरुआत हो गई । शनिवार को बैहना का ऐतिहासिक ठिर्शु मेला मनाया गया जिस का समापन रविवार को हुआ । कारदार लाभ सिंह ठाकुर ने बताया कि ठिर्शु मेले की परम्परा बहुत ही पुरानी है इस मेले से ही बाह्य सिराज आनी के निचले क्षेत्र में गेंहूू की फसल की कटाई भी शुरू हो गई है। कमेटी के प्रधान राम कृष्ण ठाकुर ने बताया कि मेले में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देवता से लिया। मेले में लोगों ने देवलुओं के साथ जमकर नाटी भी डाली।

खबरें और भी हैं...