खेगसू मंदिर में भजन मंडली ने किया माता का गुणगान
आनी | कसुम्बा भवानी मन्दिर खेगसू में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संचालक एम डी अकेला ने बताया कि देवी माता कसुम्बा भवानी मन्दिर में पूजा आराधना एवं भजन संध्या कार्यक्रम में कांगड़ा,मण्डी,निरमण्ड,आनी,कुमारसैन,दलाश,रिवाडी,गोहान,आदि गांव के सैकड़ों भगत शामिल हुए। कांगड़ा के देवी माता कसुम्बा के परम भगत गुरू शिव प्रसाद शर्मा,निर्मला देवी,ने पुरी रात्रि देवी माता का गुणगान किया। भजन संध्या में महिला मण्डल गोहान की प्रधान एवं भजन गायक देविन्दरा शर्मा, स्वीटी ठाकुर, अमरा भारद्वाज, कविता ऋषि, रमा शर्मा,लक्षा शर्मा,उपना शर्मा,त्रिलोका भारद्वाज,मेहरदास अकेला,राज कुमार निरमण्डी,भारत भूषण गुप्ता,जितेन्द्र गुप्ता,चमन शर्मा,नागू,बुद्धि सिंह ठाकुर,लुहरी व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे।