कसुम्बा भवानी मंदिर खेगसू में सब कमेटी गठित, मोहर सिंह बने प्रधान
आनी | कसुम्बा भवानी मन्दिर खेगसू के लिए सब कमेटी का गठन किया गया। एसडीएम पूजा चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में मोहर सिंह चौहान को कमेटी का प्रधान और सुभाष शर्मा को उपप्रधान चुना गया। जबकि कारदार विद्याचंद डिणुराम,प्रभु दयाल,वीरेंद्र बिष्ट,यशपाल शर्मा,नरेन्द्र बिष्ट को सदस्य चुना गया। सब कमेटी का कार्यकाल एक साल रहेगा। बैठक में नायब तहसीलदार बलदेव, स्वर्ण कटोच, अतुल शर्मा सहित मन्दिर कमेटी के पूर्व प्रधान,पुरोहित,जीत गाहरी,भंडारी सहित सभी सदस्य और क्षेत्र की आम जनता उपस्थित थी।