- Hindi News
- National
- अब गांव स्तर पर ही जांची जाएगी पेयजल की शुद्धता, आईपीएच ने 32 पंचायतों को दी टेस्टिंग कीटें
अब गांव स्तर पर ही जांची जाएगी पेयजल की शुद्धता, आईपीएच ने 32 पंचायतों को दी टेस्टिंग कीटें
पंचायत समिति सभागार में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग वृत कुल्लू द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आनी खण्ड की 32 ग्राम पंचायतों के प्रधानों,उप प्रधानों,सचिवों,जल वाहक,आदि सदस्यों को स्वच्छता मिशन के तहत जल जनित रोगों से बचाव हेतू तथा पानी की फिल्ड टेस्टिंग किट द्वारा परीक्षण करने का संपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग कुल्लू वृत के अधिशाषी अभियन्ता के आर कुल्लवी ने कहा कि हर घर हर गांव तक स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाता है सरकार एवं विभाग ने हर पंचायत स्तर पर पीने के पानी की टेस्टिंग करने की किट उपलब्ध करवाई है जिससे हर गांव हर पंचायत में पंचायत प्रतिनिधि और विभाग के कर्मचारी पीने के पानी की मौके पर ही जांच कर सकते है जिससे पुरी जानकारी मिल सकेगी की पानी की शुद्वता सही है या नहीं । सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ प्रकाश भारद्वाज ने भी प्रशिक्षण शिविर में शामिल सभी पंचायत सदस्य एवं महिला मण्डल,युवा मण्डल,आदि सदस्यों को जल जनित रोगों से बचाव के उपाए बताए। पानी के स्रोतों के आसपास साफ सफाई रखने और हर घर हर गांव में स्वच्छता बारे काम किया जाए। 32 ग्राम पंचायतों को पानी की टेस्टिंग किट प्रदान की और टेस्टिंग बारे प्रशिक्षण दिया गया।