पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कराड़ पंचायत में महिलाओं ने की गांवों के रास्तों की सफाई

कराड़ पंचायत में महिलाओं ने की गांवों के रास्तों की सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनी |आनी खण्ड की दूरदराज ग्राम पंचायत कराड के विभिन्न गांव में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। खण्ड की अग्रणी महिला मण्डल फरूटी ने गांव के सभी रास्ते व गांव के हर कोने में साफ सफाई की। महिला मण्डल की प्रधान समृद्वि ठाकुर ने बताया कि गांव फरूटी के आसपास पुरा वातावरण स्वच्छ रखने का सकंल्प लिया गया है। जिसमें महिला मण्डल की सभी सदस्यों ने मिलकर अभियान शुरू कर दिया है। कराड पंचायत के समाजसेवी डा0 चमन ठाकुर ने गांव की महिलाओं को सं‍बोधित करते हुए कहा कि गांव की महिलाएं शिक्षा,खेल,सांस्कृतिक सहित हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही है गांव से लेकर पंचायत स्तर व खण्ड स्तर तक स्वच्छता अभियान चलाने में भी गांव की महिलाएं सबसे आगे है। देश और समाज में महिलाओं की भागेदारी बहुत ही सराहनीय है। इस अभियान को लगातार एक माह तक चलाया जाएगा इस अभियान में महिला मण्डल की चमकूदेवी,उषा,लता,कला,किरणा,बबली,आदि गांव की सभी महिलाएं शामिल हुई।

खबरें और भी हैं...