आनी| निरमंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की विशेष बैठक का आयोजन तेजराम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सोम भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
महासंघ के महासचिव राजकुमार ने कहा कि बैैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। महासंघ ने हिमाचल प्रदेश सरकार ने सुरेंद्र ठाकुर को प्रदेश श्रमिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया है।
बैठक को महासंघ के विभिन्न पदाधिकारियों ने संबाेधित किया। सरकार की ओर से किए जा रहे सराहनीय कार्यों की तारीफ की। वहीं लंबित चल रही मांगों पर शीघ्र विचार करके इन्हे मंजूरी प्रदान करने का आग्रह किया गया।
इस बैठक में निरमंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष तेजराम शर्मा, महा सचिव राज कुमार, ऋषि, कुलदीप, रोशन जोशी, चिंता देवी, अमर चन्द, राम सिंह, सोहन लाल सहित अनेक पदाधिकारियों के अलावा कर्मचारी भी उपस्थित रहे।