पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्नी पर परिवार के पालन और पति के इलाज का पड़ा है बोझ, दी मदद

पत्नी पर परिवार के पालन और पति के इलाज का पड़ा है बोझ, दी मदद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनी |नसों में ब्लॉकेज और अब किडनियां खराब होने के कारण जिंदगी और मौत से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके देवेंद्र सिंह की सचेत संस्था ने आर्थिक मदद की है। सचेत सन्स्था के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान , प्रबंध निदेशक जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि गत 15 मई को संस्था की मासिक बैठक में संस्था के सदस्य राम स्वरूप ठाकुर द्वारा बैहना पंचायत के रोपड़ी गांव के करीब 39 वर्षीय देवेंद्र सिंह की बीमारी और परिवार के एकमात्र कमाऊ पूत के परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में अवगत करवाया था। जिसके बाद बैठक में मौजूद कोषाध्यक्ष गुड्डू ब्रह्मचारी,चमन शर्मा,डीवेन ठाकुर, अनूप शर्मा, लाल सिंह ठाकुर आदि सभी सदस्यों ने मदद करने का निर्णय लिया ।

खबरें और भी हैं...