पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जल रक्षकों ने उठाई स्थायी नीति बनाने की मांग

जल रक्षकों ने उठाई स्थायी नीति बनाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनी में मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा को ज्ञापन सौंपते जल रक्षक।

आनी| जल रक्षक संघ की जिला कुल्लू इकाई ने मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का एक ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से जल रक्षकों ने मुख्यमंत्री से उनके लिए स्थायी नीति बनाकर उन्हें पंचायतों के अधीन न रखकर सीधा आईपीएच विभाग के अधीन लाने की मांग की है। साथ ही जल रक्षकों ने मांग की है कि पांच साल पूरा कर चुके जल रक्षकों को दिहाड़ीदार किया जाए और 10 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके जल रक्षकों को नियमित किया जाए। जल रक्षकों ने मांग पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश भर में 6300 जल रक्षक पंचायतों के माध्यम से आईपीएच की पेयजल योजनाओं और लाइन की देखरेख कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...