आनी | नित्थर स्कूल में एक दिवसीय आतंकवाद निरोधक दिवस पर भाषण प्रतियोगिता, एकलगीत, समूह गीत, आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली छात्र छात्राओं ने रैली निकाल राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य विपन लाल ने छात्र छात्राओं को इस दिवस पर संदेश दिया और कहा कि आतंकवाद को समाप्त करना भारत देश का संकल्प है। इसे युवा ही पुरा कर सकते है। भाषण प्रतियोगिता में स्कूली छात्र छात्राओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए गए। सभी विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार,डाॅ. मनोरमादेवी,एनएसएस प्रभारी सहित स्कूल के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं शामिल हुए।