आनी खंड की ग्राम पंचायत लगौटी की सीनियर सेकंडरी स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्टूडेंट्स को योग एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के संचालक संतोष शर्मा ने बताया कि इस शिविर में योग एवं तन मन को स्वस्थ रखने के टिप्स दिए गए। आयुर्वेदिक विभाग के डॉ. हरीश शर्मा ने आयुर्वेदिक चिकित्सा बारे जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं नशा निवारण, बेटी है अनमोल विषय पर कविता पाठ, भाषण, समाचार प्रस्तुति आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की होनहार दसवीं कक्षा की छात्रा खुशी ने प्रथम स्थान हासिल किया आशा, अजंली, प्रिया ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
डाॅ. हरीश शर्मा विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए