सर्व सुविधायुक्त सिंचाई कंट्रोल रूम बनाने की मांग
आरंग| बीते दिनों आये आंधी तूफान से महानदी मुख्य नहर में बुड़ेनी क्रास रेगुलेटर के नियंत्रण के लिये बनाए गये कंट्रोल रूम का छत उड़ गया। निस्तारी हेतु गंगरेल से छोड़े गये पानी की निगरानी व नियंत्रण के लिये यहां तैनात कर्मी धूप व आंधी तूफान सहित बारिश में अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। निस्तारी पानी का निरीक्षण करने गये सिंचाई पंचायतों के पूर्व अध्यक्षों ने इस स्थिति को देखा व वहां मौजूद ग्रामीणों ने कई और समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। सिंचाई पंचायत अध्यक्षों को यहां मौजूद बुड़ेनी के पूर्व उपसरपंच टेनू वर्मा व ग्रामीणों ने जानकारी दी।
कि लगभग 15-20 दिन पूर्व आये आंधी तूफान से इस कंट्रोल रूम में लगे एसबेस्टस का छत उड़ गया है। दल ने इन समस्याओं से जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराने का निर्णय लिया। निरीक्षण दल में सिंचाई पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा, हिरेश चंद्राकर, चिंता वर्मा, थानसिंग साहू, प्रहलाद चंद्राकर, गोविंद चंद्राकर, धनीराम साहू, तुलाराम चंद्राकर, मनमोहन गुप्ता आदि शामिल थे।