पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विभिन्न संगठनों ने मनाई बाबा साहब की जयंती

विभिन्न संगठनों ने मनाई बाबा साहब की जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभिन्न संगठनों ने मनाई बाबा साहब की जयंती

आरंग|
आरंग कालेज चैक स्थित सतनाम मंगल भवन में शनिवार को विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से भारतीय संविधान के निर्माता भारत र| डाॅ. बीआर अम्बेडकर जी की 127वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय राजमहंत संघ सतनामी समाज, छ.ग. सतनामी विकास समिति, सतनामी कर्मचारी मित्र मंडल, सतनामी समाज आरंग तथा महिला विकास समिति आरंग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूजा अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि राजमहंत डाॅ. के.आर. सोनवानी, अध्यक्षता राजमहंत राजेन्द्र सोनवानी, गोपत टण्डन, युवराज सोनवानी, वेदराम खुंटे, संगीता पाटिल, विभा बंजारे, पन्ना खेलवार, डाॅ. घनश्याम टण्डन आदि ने सभा को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के विचारों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

खबरें और भी हैं...