परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली जाएगी
परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली जाएगी
आरंग | भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव जयंती के अवसर पर अक्षय तृतीया 18 अप्रैल को ब्राहम्ण समाज आरंग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें दोपहर 12 बजे से परशुराम चौक स्थित प्रतिमा का पूजन व प्रसाद वितरण, शाम 4 बजे से भव्य शोभायात्रा एवं रात्रि 8 बजे से ब्राहम्ण पारा स्थित भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक एवं सामाजिक सामूहिक भोज का आयोजन रखा गया है। ब्राहम्ण समाज आरंग के अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने समाज के लोगों को आमंत्रित किया।