मितानिन संघ का धरना-प्रदर्शन जारी
मितानिन संघ का धरना-प्रदर्शन जारी
आरंग|आरंग प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के बैनर तले तीन सूत्रीय मांग को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ के साथ ही आरंग 544 मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक 24, स्वस्थ पंचायत समन्वयक, 2 विकासखंड समन्वयक एवं हेल्प डेस्क फेसिलिटेटर लगातार 10 मई से आंदोलन जारी है। ब्लाक मुख्यालय में धरना दे रही प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तब तक वे हड़ताल में बैठी ही रहेंगी। 21 मई को पूरे छत्तीसगढ़ से ईदगाह भाठा में महारैली का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी मितानिन संघ की अध्यक्ष नवीना साहू ने दी।
, उपाध्यक्ष गीता निषाद, सचिव निर्मला डहर्जी, सलाहकार खेमेश्वरी साहू, दिप्ती कन्नौजे, रूकमणि, दुलौरिन, द्रौपति साहू, पुष्पा साहू, भुनेश्वरी साहू, चमेली विश्वकर्मा, वंदनी, भोगेश्वरी, चंद्रवति, सावित्री मारकण्डे, प्रमिला माण्डले, किरण, अन्नपूर्णा बंजारे, भुनेश्वरी गायकवाड़, उर्मिला चंद्राकर, सरोज चंद्राकर, संतोषी बंजारे, सरोजनी साहू, तरूणलता साहू, दुर्गा सोनवानी, तेज टोण्डे, बिमला पटेल, कुसुम, सेवति चंद्राकर, माधुरी साहू, खिनेश्वरी वर्मा, जीत कुमारी साहू, शकुंतला कन्नौजे, ईश्वरी वर्मा, सरिता डहरिया, सविता साहू, पुष्पा लहरी, नामेश्वरी चंद्राकर, प्रीतम, बीना साहू, सरोजनी नायक, टुकेश्वरी साहू, कावेरी पटेल, कुसुम साहू, संगीता निर्मलकर, संतोषी वर्मा, प्रमिला साहू, सुधा वर्मा, कुमुदनी टण्डन, जानकी शर्मा, सरिता निषाद, किरण साहू, पुष्पा कुम्भकार आदि शामिल हुए।