पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों को नहीं मिल रहा प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ, जांच की मांग

किसानों को नहीं मिल रहा प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ, जांच की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरंग | प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार के द्वारा मात्र 35 प्रतिशत फसल क्षति होने पर पूरा लाभ देने को लेकर प्रचार किया जा रहा है। लेकिन प्रदेश के किसानों को फसल क्षति होने के बाद भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा। किसान नेता पारस नाथ साहू, झनकराम आवड़े ने आरोप लगाया कि किसान शुरू से मांग करते आ रहे हैं कि फसल बीमा को पूरी तरह समाप्त किया जाए। अगर नहीं करते तो ऐच्छिक किया जाए। आरंग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधीन आने वाले रीवा, भिलाई, मोखला, गौरभाट, आरंग, भानसोज, देवरी सहित सात सहकारी समिति संचालित हैं, जिसमें 64 गांव के किसान लेनदेन करते हैं। अकेले भिलाई सहकारी समिति के 914 कृषक का 1038 हेक्टेयर रकबा का बीमा कर 7 लाख 75 हजार 293 रुपए की बीमा राशि स्थानीय समितियों के माध्यम से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा जबरन काटा गया है। पर ताज्जुब है कि इस 64 गांव के एक भी किसान को बीमा का लाभ नहीं मिला है।

जबकि किसानों को नुकसान हुआ है। इसकी शिकायत शासन प्रशासन तक की गई। हम मांग करते हैं कि सरकार इस बात की जांच करवाए कि 64 गांवों के किसान को फसल बीमा का लाभ क्यों नहीं दिलाया गया।

खबरें और भी हैं...