बैहार में बरसाइत महोत्सव मनाया गया
बैहार में बरसाइत महोत्सव मनाया गया
आरंग|ग्राम बैहार के सत्संग भवन में संत समाज द्वारा मंगलवार को बरसाइत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महंत संतोष दास साहेब (कोसरंगी आश्रम) द्वारा भजन-प्रवचन, कबीर चौरा मे ध्वजारोहण, सात्विक यज्ञ, चौका आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्य सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर भाऊलाल, मंथीर दास, प्रभुदास, गनपत, लोकनाथ, ईश्वरी, भूषण, तिजू, रमेश एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।