कुम्हारी शाला में 10वी में गौरी प्रथम
कुम्हारी शाला में 10वी में गौरी प्रथम
आरंग|शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी के कक्षा 10वीं में कुल 67 छात्र-छात्राओं में 23 प्रथम, 23 द्वितीय व 6 तृतीय श्रेणी में सफल हुए हैं। शाला में गौरी देवांगन ने 85.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, अनिता पटेल 81 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और योगिता 78 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में 60 प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। शाला की प्राचार्य सरोजनी तिग्गा, वरिष्ठ व्याख्याता आर के साहू, दिनेश कुमार जोशी व्याख्याता पंचायत एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष बालाराम देवांगन एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने सफल परीक्षार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हर्ष जताया है।