पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएसयूआई ने सब्जी बाजार में पेयजल व्यवस्था की मांग की

एनएसयूआई ने सब्जी बाजार में पेयजल व्यवस्था की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनएसयूआई के विधानसभा पदाधिकारियों ने भंडारी तालाब में लगने वाले सब्जी बाजार में पेयजल व्यवस्था की मांग की है।

बता दें कि भंडारी तालाब में थोक एवं चिल्हर सब्जी बाजार वर्षों से लगता आ रहा है। यहां विधानसभा के आसपास के गांव के लोग सब्जी खरीदी करने आते हैं। इस भीषण गर्मी में पीने का पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण खरीददारों एवं विक्रेताओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। एनएसयूआई ने इस संबंध में आरंग नगर पालिका परिषद को ज्ञापन सौंप तत्काल पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस अवसर पर एनएसयूआई विधानसभा सचिव शैलेष साहू, योगेन्द्र साहू, रवि प्रधान, आकाश पटेल, कृष्णा सोनकर, ज्ञानेन्द्र ठाकुर, हिरेश लोधी, किशन सोनकर आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...