पिरदा में साहू समाज की बैठक संपन्न
आरंग| ग्राम पिरदा में 20 मई को साहू समाज कोरासी परिक्षेत्र, तहसील साहू संघ आरंग के तत्वाधान में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सोहन लाल साहू अध्यक्ष कोरासी परिक्षेत्र द्वारा की गई। उक्त बैठक में आठ प्रकरणों का निराकरण समाज के द्वारा किया गया। इस बैठक में कई परिक्षेत्रीय अध्यक्ष एवं मांढर परिक्षेत्र के अध्यक्ष अंगेश साहू शामिल हुए।